Overblog
Edit post Segui questo blog Administration + Create my blog

La guida al fantacalcio per le vostre aste su fantacalcio.it o per provare a vincere al Magic Gazzetta

आईएसएल नीलामी : सबसे महंगे बिके छेत्री, लिंगदोह और रिनो बने करोड़पति

Pubblicato su 30 Giugno 2015 da fantacalcio

 

 

भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग के लिए खिलाड़ियों की पहली नीलामी में सबसे महंगे बिके जिन्हें मुंबई सिटी एफसी ने एक करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा जबकि यूजेनेसन लिंगदोह और रिनो अंटो को बेसप्राइज से कई गुना अधिक कीमत मिली। 
      
छेत्री आईएसएल का पहला सत्र नहीं खेल सके थे क्योंकि उनके आईलीग क्लब बेंगलूरू एफसी ने उन्हें रिलीज नहीं किया था। उन्हें मुंबई एफसी ने एक करोड़ 20 लाख रुपए में खरीदा जबकि उनका बेसप्राइज 80 लाख रुपए था। उनके लिए सिर्फ मुंबई और दिल्ली डायनामोस के बीच होड़ थी। 
     
वहीं आई लीग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लिंगदोह को पुणे सिटी ने एक करोड़ पांच लाख रुपए में खरीदा। उनका बेसप्राइज 27 लाख 50 हजार रुपए था यानी उन्हें इससे तीन गुना अधिक रकम मिली है। 
     
लिंगदोह के लिए गोवा एफसी, केरला ब्लास्टर्स, नॉर्थ ईस्ट युनाइटेड, गत चैम्पियन एटलेटिको डि कोलकाता, मुंबई एफसी और पुणे सिटी ने बोली लगाई थी जिसमें पुणे ने बाजी मारी।
      
दस खिलाड़ियों के लिए दो चरण की नीलामी प्रक्रिया के पहले चरण में इन दोनों को खरीदा गया जकि डिफेंडर अंटो को पिछले विजेता एटलेटिको डि कोलकाता ने 90 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेसप्राइज 17 लाख 50 हजार रुपए था। 
     
मिडफील्डर थोई सिंह को चेन्नइयिन एफसी ने 86 लाख रुपए में खरीदा जिनका बेसप्राइज 39 लाख रुपए था। डिफेंडर अनास ई को दिल्ली डायनामोस ने 41 लाख रुपए में खरीदा। 

मिडफील्डर अराता इजुमी को एटीके ने 68 लाख रुपए में खरीदा जबकि उनका बेसप्राइज 40 लाख रुपए था। वहीं स्ट्राइकर रोबिन सिंह को दिल्ली डायनामोस (बेसप्राइज 40 लाख) ने 51 लाख रुपए में खरीदा। विंगर सेत्यासेन सिंह को नॉर्थईस्ट युनाइटेड ने 56 लाख रुपए में खरीदा जिनका बेसप्राइज 20 लाख रुपए था।
      
डिफेंडर अनास ई अपने बेसप्राइज से एक लाख रुपए अधिक में बिके जिन्हें दिल्ली डायनामोस ने 41 लाख रुपए में खरीदा। वहीं चेन्नईयिन एफसी ने गोलकीपर करणजीत सिंह को बेसप्राइज 60 लाख रुपए में खरीदा। एटलेटिको, चेन्नइयिन, पुणे और दिल्ली ने दो-दो खिलाड़ी खरीदे जबकि मुंबई और नॉर्थईस्ट ने एक-एक खिलाड़ी खरीदा। गोवा एफसी और केरला ब्लास्टर्स कोई भी खिलाड़ी नहीं खरीद सके।
      
आईएसएफ टीमों ने इस नीलामी पर कुल सात करोड़ 22 लाख रुपए खर्च किये। इन सभी क्लबों को 15 करोड़ 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया था जिनमें उन्हें विदेशी खिलाड़ी और 10 खिलाड़ियों की नीलामी में भारतीय खिलाड़ी खरीदने थे।

 

tratto da http://www.livehindustan.com/news/other-sports/article1-Sunil-Chhetri-Eugeneson-Lyngdoh-become-millionaires-at-ISL-auction-486261.html

 

Commenta il post